Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पतरातू पुलिस ने 9 जुआरियों को पकड़ा, 67,100 कैश जब्त

Ramgarh : पतरातू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पतरातू क्षेत्र में जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को पकड़ा है. पकड़े गए जुआरियों को जेल भेज दिया है. पतरातू थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. थानेदार ने बताया कि पतरातू इलाके में जुआ की लगातार सूचना मिल रही थी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी की गई. इस दौरान 9 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया. उनके पास से कुल 67100 रुपये कैश बरामद किए गए. मौके से ताश की पत्तियां, एक स्कूटी और तीन बाइक भी बरामद की गई. छापेमारी दल में थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह, सअनि श्रीनिवास सिंह, हरिदास किस्कू, सुकरा उरांव, सुंदर शर्मा, विकास सिंह, अरुण कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल थे. (झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">(झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : सेना">https://lagatar.in/the-bullet-came-out-tearing-the-skull-of-the-army-man-the-operation-lasted-for-five-hours/">सेना

के जवान की खोपड़ी को चीरते हुए गोली बाहर निकली, पांच घंटे चला ऑपरेशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही