Search

 
 
 

पतरातू पावर प्लांट को बनहर्दी कोल ब्लॉक से जल्द मिलेगा कोयला

 
Ranchi: लातेहार के बनहर्दी कोल ब्लॉक से जल्द ही पतरातू में निर्माणाधीन 4000 मेगावाट के पावर प्लांट को कोयला मिलेगा. इसके लिए पतरातू विद्युत उत्पाद निगम लिमिटेड ने पुर्नवास और पुर्नव्यवस्थापन नीति जारी कर दी है. जारी नीति के तहत ऐटे, बनहरदी, बारी, रामपुर, सुरली,टोटा, सबानो, जलदगा के रैयती और निजी स्वामित्व वाले भूमि के लिए एक मुश्त 37 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाएगा. वहीं बरवाडीह के रैयती भूमि के लिए प्रति एकड़ 41 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा. आवासी भूमि के लिए एक मुश्त 60 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही अधिग्रहित क्षेत्र में आने वाली परिसंपत्तियों के लिए उसका मूल्यांकन कर अलग से भुगतान किया जाएगा. साथ ही खनन परियोजना क्षेत्र के निवासियों के जीवन स्तर का भी ख्याल रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें - मद्रास">https://lagatar.in/important-decision-of-madras-high-court-shariat-council-is-not-a-court-cannot-issue-divorce-certificate/">मद्रास

हाईकोर्ट का अहम फैसला, शरियत काउंसिल अदालत नहीं, तलाक सर्टिफिकेट जारी नहीं कर सकती

4600 एकड़ में फैला है बनहर्दी कोल ब्लॉक

पतरातू प्लांट के लिए आवंटित बनहर्दी कोल ब्लॉक लातेहार के चंदवा में 4600 एकड़ में है. पूरा एरिया 18 वर्ग किलोमीटर में है. बनहर्दी कोल ब्लॉक में अब तक 1600 मिलियन टन कोयला मौजूद होने का अनुमान लगाया गया है. इसमें 10 वर्ग किलोमीटर में ड्रिलिंग हो चुकी है. जिसमें 900 मिलियन टन कोयला का अनुमान लगाया गया है. शेष 8 वर्ग किलोमीटर में 600 मिलियन टन कोयला का अनुमान है. हरियाणा की साउथ वेस्ट पिनाकल कंपनी ने इस ब्लॉक की ड्रिलिंग की है.

हर साल 10 मिलियन टन कोयला निकालने का लक्ष्य

बनहर्दी कोल ब्लॉक से हर साल 10 मिलियन टन कोयला निकालने का लक्ष्य रखा गया है. इस हिसाब से हिसाब से 35 साल में 350 मिलियन टन कोयला निकाला जाएगा.

पुर्नव्यवस्थापन के तहत ये मिलेंगी सुविधाएं

• कॉलोनी में पक्की सड़क का होगा निर्माण • उचित जल निकासी की होगी व्यवस्था • शुद्ध पेयजल होगा उपलब्ध • पशुओं के लिए पेयजल की सुविधा • परंपरागत चारागाह का निर्माण • दुकान व सामग्री भंडार गृह का निर्माण • पंचायत घरों का वैकल्पिक निर्माण • कब्रिस्तान और शवदाहगृहों का निर्माण • शौचालय का निर्माण • बिजली के कनेक्शन • आंगनबादी केंद्रों का पुर्नव्यवस्थापन • मॉडल स्कूल का निर्माण • खेल क्षेत्र का निर्माण • सामुदायिक भवन का निर्माण इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-petition-challenging-speakers-election-rejected/">रांची

: स्पीकर के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही