Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक ने की नेत्रदान की घोषणा समेत 2 खबरें

Hazaribagh : हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक सह वरिष्ठ समाजसेवी चंद्र प्रकाश जैन ने विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रदान करने की घोषणा की. उन्होंने शनिवार को इंटरनेट के माध्यम से आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया में अपना पंजीकरण करवाया. उसके बाद उनको एसोसिएशन के माध्यम से डोनर कार्ड प्राप्त हुआ है. इस बात की जानकारी चंद्रप्रकाश जैन ने अपने घर के सदस्यों एवं मित्रों को दी. सभी ने इस कार्य के लिए उनकी सराहना की. मौके पर संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि जीवन के अंतिम क्षण तक सेवा में समर्पित रहेंगे और जाने के बाद भी कुछ कर सकें, इसी के प्रयास से नेत्रदान कर रहे हैं. उन्होंने सभी लोगों से इस मुहिम से जुड़ने का आग्रह किया. यूथ विंग के अध्यक्ष लखन खंडेलवाल ने कहा कि चंद्रप्रकाश जैन जैसे व्यक्ति से हर लोगों को सीख लेनी चाहिए. इसे भी पढ़ें :विष्णुगढ़">https://lagatar.in/partial-effect-of-jharkhand-bandh-in-vishnugarh-traffic-disrupted-for-four-hours/">विष्णुगढ़

में झारखंड बंद का आंशिक असर, चार घंटे यातायात बाधित
दूसरी खबर

आशुतोष आदित्य मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 11 जून से, आठ टीमें होंगी शामिल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/kkkk-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Barhi : प्रखंड मैदान बरही में आशुतोष-आदित्य मेमोरियल टी-20 नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 11 जून से होगा. टूर्नामेंट बरही स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित किए जा रहे हैं. इसमें कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं. ग्रुप ए में इंक्रेजीबल क्लब हजारीबाग, वीएसजी कोडरमा, स्पोर्टिंग यूनियन तिलैया एवं रॉयल ऑर्किड स्कूल बरही क्रिकेट टीम को रखा गया है. ग्रुप बी में रैंबो स्कूल, इंडियन एंथम, बीएसए-ए और बीएसए-बी क्रिकेट टीम शामिल है. यह जानकारी बीएसए के संरक्षक अब्दुल मनान वारसी ने दी. उन्होंने बताया कि आशुतोष व आदित्य बेहतरीन क्रिकेटर थे. उनकी याद में हर वर्ष टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-namya-smile-foundation-took-70-children-on-a-trip-to-the-zoological-park/">जमशेदपुर

: नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने 70 बच्चों को जूलॉजिकल पार्क का भ्रमण कराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही