Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांटाटोली फ्लाईओवर के सर्विस लेन को जाममुक्त करने के लिए बन रहा पक्का नाला

Ranchi: कांटाटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण सर्विस लेन में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी बढ़ गई है. इसे दूर करने के लिए सर्विस लेन के किनारे पक्के नाले का निर्माण किया जा रहा है. नाले के निर्माण से घरों का पानी सर्विस लेन में नहीं पहुंचेगा. दोनों तरफ के सर्विस लेन के गड्ढों को भी भरने का काम चल रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर फ्लाईओवर का निर्माण काम कर रही मेसर्स दिनेशचन्द्र आर अग्रवाल इन्फ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने सर्विस लेन के दोनों ओर परियोजना साईट तक पक्के नाले का निर्माण शुरू कर दिया है. पक्का नाला शांति नगर से योगदा मठ तक बनेगा. फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो जाने के बाद पक्के सर्विस लेन का निर्माण किया जायेगा. उधर फ्लाईओवर के 44 में से 25 पिलर बन चुके हैं. इनमें से 6 पर पिलर कैप भी बन गया है. इसे भी पढ़ें-ऊर्जा">https://lagatar.in/energy-development-corporation-will-also-give-the-benefit-of-old-pension-scheme-to-its-officers-and-employees-order-issued/">ऊर्जा

विकास निगम भी अपने अफसर-कर्मियों को देगा ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ, आदेश जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही