Search

राज्य सेवा के 15 अफसरों के आईएएस संवर्ग प्रोन्नति का रास्ता साफ

Ranchi : राज्य प्रशासनिक सेवा के 15 अफसरों का आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है. यह प्रोन्नति वर्ष 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध दी जाएगी. इस राज्य प्रशासनिक सेवा के नौ और गैर प्रशासनिक सेवा के छह अफसर शामिल हैं.

यूपीएससी को भेजे जाएंगे 45 नाम

आईएएस संवर्ग में 15 अफसरों को प्रोन्नति देने के लिए यूपीएससी को 45 नाम भेजे जाएंगे. नियमतः एक पद के विरुद्ध तीन नाम भेजने का प्रावधान है. केंद्र ने इस संवर्ग पर 15 पदों पर प्रोन्नति देने के लिए मंजूरी दे दी है. केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने सभी विभागों से योग्य अफसरों ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य, सहित अन्य विभागों से योग्य अफसरों का नाम मांगा गया है. जल्द ही यह सूची यूपीएससी को उपलब्ध करा दी जाएगी.

गैर प्रशासनिक सेवा से फिलहाल चार आईएएस हैं कार्यरत

झारखंड कैडर में गैर प्रशासनिक सेवा से आईएएस कैडर में प्रोन्नति पाए सिर्फ चार आईएएस ही कार्यरत हैं. इसमें मनोज कुमार, प्रभात कुमार, अजय नाथ झा और अक्षय कुमार सिंह के नाम शामिल हैं. वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस कैडर में प्रोन्नति पाए 36 अफसर कार्यरत हैं. वहीं डायरेक्ट आईएएस अफसरों की संख्या 138 है.

44 अफसरों की है कमी

राज्य में 44 आईएएस अफसरों की कमी है. राज्य में आईएएस संवर्ग के लिए 224 पद स्वीकृत हैं. इसमें वर्तमान में 180 अफसर ही कार्यरत हैं. इस हिसाब से 44 अफसरों की कमी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//