Lagatar Desk : आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने अपनी तीसरी पत्नी अन्ना लेझनेवा से शादी के 13 साल बाद अलग होने का एलान किया है.

पवन कल्याण इंस्टा पोस्ट
13 साल बाद अलग हुए पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा
पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अनग होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा साथ बिताने के बाद हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है.
स्टेटमेंट में आगे कहा गया, भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यार बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता बने रहेंगे.उनकी खुशी और भलाई हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेगी. प्रइवेसी के बारे में उन्होंने कहा, जीवन के इस बदलाव के दौर में, हम आपकी समझ, दयालुता और हमारी प्राइवेसी के प्रति सम्मान की उम्मीद करते हैं.हम उन सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं जो इस सफर में हमारे साथ खड़े रहे.
पवन कल्याण की यह तीसरी शादी थी. इससे पहले उन्होंने 1997 में नंदिनी से शादी की थी (जिनसे 2008 में तलाक हुआ) और 2009 में अभिनेत्री रेनू देसाई से शादी की थी (जिनसे 2012 में तलाक हुआ था).
प्राइवेसी की अपील
दोनों ने इस व्यक्तिगत बदलाव के दौरान मीडिया और प्रशंसकों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है.