Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के पवन कुमार बने जज, परिवार और गांव में जश्न का माहौल

Koderma : मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो के उत्तरी पंचायत के ग्राम धुब्बाडीह निवासी पूर्व सरपंच गोविंद शरण मोदी और कौशल्या देवी के छोटे बेटे पवन कुमार को झारखंड में आयोजित जिला जज की परीक्षा में सफलता मिली है. पवन के जज बनने की खुशी में परिवार और गांव में जश्न का माहौल है. शुभम संदेश से बातचीत में पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने प्राथमिक शिक्षा ग्राम धुब्बाडीह से प्राप्त कर मैट्रिक की परीक्षा मिशन स्कूल हजारीबाग से पास की. इंटर की परीक्षा मारवाड़ी कॉलेज रांची से पास की. एलएलबी दिल्ली यूनिवर्सिटी से 2008 में पास की और वहीं सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे. उसके बाद 2010 से झारखंड हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे. पवन कुमार ने बताया कि पांचवी बार की परीक्षा में यह सफलता मिली है. पवन ने इसका श्रेय अपने माता-पिता व अपने छोटे जीजा शंभू वर्णवाल एवं बहन संजू बाला, बड़े भाई डॉ. मनोज कुमार व भाभी डॉ. सीमा, पत्नी पूजा कुमारी को दिया है. पवन के जज बनने पर केदार मोदी, मंजू बाला, पिंटू मोदी, दीपक मोदी, छोटी कुमारी, मुकेश मोदी,पूर्व प्रमुख सावित्री देवी, नितिन चन्द्र गुप्ता, प्रवीण चन्द्र गुप्ता, प्रमुख बिजय कुमार सिंह, मुखिया रणजीत कुमार सिंह, राजकुमार यादव, कैलाश यादव, अनेश्वर सिंह, मुरली सिंह आदि ने खुशी व्यक्त की. इसे भी पढ़ें : सरहुल">https://lagatar.in/sarhul-message-man-does-not-exist-without-nature-governor/">सरहुल

का संदेश, प्रकृति के बिना मनुष्य का अस्तित्व नहीं : राज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही