Search

 
 
 

पवन सिंह का नया गाना ‘राजा रंगबाज’ बना इंटरनेट सेंसेशन, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में रिलीज हुआ उनका नया गाना ‘राजा रंगबाज’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं
 

 Lagatar desk : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में रिलीज हुआ उनका नया गाना ‘राजा रंगबाज’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं 

 

पवन सिंह की दमदार आवाज और सिंगर खुशी कक्कड़ की सुरीली गायकी ने इस गाने को खास बना दिया है. वहीं, वीडियो में एक्ट्रेस खुशी तिवारी की शानदार ऑन-स्क्रीन मौजूदगी और पवन सिंह के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

 

यूट्यूब पर मचा रहा धमाल


राजा रंगबाज को JMF भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही यह गाना ट्रेंड करने लगा. गाने की शुरुआत से ही पवन सिंह का खास ‘रंगबाज’ अंदाज देखने को मिलता है. इसके बोल -तोहरा राजा रंगबाज के मिजाज अभी बनल नईखे दर्शकों की जुबान पर चढ़ चुके हैं, खासकर युवा वर्ग इस गाने से तुरंत कनेक्ट कर रहा है.गाने की कोरियोग्राफी, म्यूजिक और विजुअल  क्वालिटी को भी खूब सराहा जा रहा है. यह गाना एक एनर्जेटिक रोमांटिक डांस नंबर है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है.

 

पवन सिंह ने जताई खुशी

गाने की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन सिंह ने कहा,राजा रंगबाज’ मेरे दिल के बेहद करीब है. यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि मेरे फैंस के लिए नए अंदाज और ताजगी से भरी एनर्जी का तोहफा है.

 

हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि दर्शकों को कुछ नया और बेहतर मिले. खुशी कक्कड़ और खुशी तिवारी दोनों ने शानदार काम किया है. मुझे पूरी उम्मीद है कि भोजपुरी दर्शक इसे सुपरहिट बनाएंगे. दर्शकों का प्यार ही हमारी असली ताकत है.कुल मिलाकर, ‘राजा रंगबाज’ पवन सिंह के करियर का एक और हिट गाना साबित होता नजर आ रहा है, जो आने वाले दिनों में और भी नए रिकॉर्ड बना सकता है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही