Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुआवजा का जल्द करें भुगतान : उपायुक्त

Advertisement
Advertisement
विभिन्न परियोजनाओं में भू-अर्जन संबंधी कार्यों की उपायुक्त ने की बिंदुवार समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश Ramgarh: उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में विभिन्न परियोजनाओं में भू-अर्जन संबंधित कार्यों को लेकर बैठक हुई. इस दौरान उपायुक्त ने भारतमाला परियोजना के तहत भू-अर्जन कार्यों को लेकर अब तक हुए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने जल्द से जल्द मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया. वहीं विभिन्न मामलों में मुआवजे के भुगतान में आ रही समस्याओं के मद्देनजर न्यायालय में इंटरप्लीडर सूट फाइल करने को कहा. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/in-charge-mir-ahmed-said-before-the-meeting-with-congress-mlas-we-stand-with-the-government-at-every-step/">कांग्रेस

विधायकों संग बैठक से पहले बोले प्रभारी मीर अहमद- हम सरकार के हर कदम पर साथ खड़े हैं 

ग्राम सभा कर समस्या समाधान का निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारियों को एनएचएआई के अधिकारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभा आयोजित कर मुआवजा भुगतान में वंशावली सहित अन्य समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही इससे संबंधित प्रतिवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान पथ निर्माण विभाग द्वारा रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ललकी घाटी से मारंगमर्चा एवं ललकी घाटी से छत्तरमांडू तक बनाए जाने वाली सड़क संबंधित कार्यों में अब तक पूर्ण की गई प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता रॉबिन टोप्पो को कार्यों की विस्तृत समीक्षा करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-boycott-of-gram-sabha-ruckus-in-tamay/">कोडरमा

: तमाय में ग्राम सभा का बहिष्कार, हंगामा

भुगतान में समस्या पर इंटरप्लीडर सूट फाइल करने को कहा

वहीं, एनएचएआई सहित विभिन्न एजेंसियों के महाप्रबंधकों व प्रतिनिधियों को कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन को देने क कहा. इसके अलावा बरलांगा-कसमार सड़क निर्माण के तहत अब तक हुए कार्यों, विभिन्न परियोजनाओं में एफआरए, एनएच 33 चौड़ीकरण परियोजना में भू-अर्जन आदि की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में डीडीसी, एसडीओ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी सीओ, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही