Search

 
 
 

30 जून तक होल्डिंग टैक्स भरें और पाएं 10% की छूट : रांची नगर निगम

 
Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर के लोगों से अपील की है कि वे 30 जून 2025 तक अपना होल्डिंग टैक्स एक साथ जमा करें. ऐसा करने पर उन्हें टैक्स की कुल रकम पर 10% की छूट मिलेगी. टैक्स भरना अब पहले से आसान हो गया है. लोग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नगर निगम कार्यालय या जन सुविधा केंद्रों में जाकर टैक्स जमा कर सकते हैं. ये हैं टैक्स भरने के तरीके ऑनलाइन: रांची नगर निगम की वेबसाइट www.ranchimunicipal.com पर जाकर. जन सुविधा केंद्र: नगर निगम और उद्यान अंचल कार्यालयों में मौजूद केंद्रों पर. डोर-टू-डोर सुविधा: एजेंट्स आपके घर आकर POS मशीन से टैक्स जमा कर सकते हैं. अगर आप वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, सेना के जवान या शहीद के परिवार से हैं, तो आपको 10% के अलावा 5% की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-launched-a-campaign-against-illegal-jar-water-bottling-plants/">रांची

नगर निगम ने अवैध Jar Water Bottling Plants के खिलाफ चलाया अभियान
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही