Search

 
 
 

119 शिक्षकों के लंबित बकाया का करें भुगतान : उपायुक्त

 
गढ़वा में शिक्षकों के लंबित बकाया का भुगतान करने का डीसी ने दिया निर्देश Garhwa: उपायुक्त शेखर जमुआर ने119 शिक्षकों के लंबित बकाया भुगतान का निर्देश दिया है. डीसी के निर्देश पर 5 मार्च 2024 को उप विकास आयुक्त, गढ़वा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था. गठित समिति में कोषागार पदाधिकारी सह लेखा पदाधिकारी, सदस्य, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सदस्य, जिला कल्याण पदाधिकारी, सदस्य एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, सदस्य के रूप में थे. गठित समिति ने 119 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के योगदान की तिथि से नियुक्ति पत्र प्राप्ति की तिथि तक के अवधि का वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया था. तत्कालीन उपायुक्त के निर्देश के आलोक में 9 मार्च 2019 को 119 शिक्षकों का योगदान करा लिया गया. कुल 119 अभ्यर्थियों ने अपना योगदान दिनांक 9 मार्च 2019 को समर्पित किया है और नियमित रूप से शिक्षण कार्य तथा निर्वाचन कार्य किया. लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इनकी नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं किया जा सका. ऐसी स्थिति में समिति द्वारा नैसर्गिक न्याय के तहत कुल 119 अभ्यर्थियों को वेतन आदि 9 मार्च 2019 की तिथि से निर्गत करने का निर्देश दिया. समिति के सदस्यों को यह भी अवगत कराया गया कि 119 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी, गढ़वा अभय शंकर के द्वारा की गई है. संबंधित शिक्षकों की नियुक्ति पत्र में 9 मार्च 2019 से 8 जून 2019 तक की अवधि में नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं हुआ. परन्तु उक्त शिक्षकों से निर्वाचन कार्य कराया गया है. इसके बाद गढ़वा जिला शिक्षा पदाधिकारी को 9 मार्च 2019 से वेतन आदि का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें-पोटका">https://lagatar.in/potka-bjp-government-at-center-discriminates-against-jharkhand-champai-soren/">पोटका

: केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड के साथ करती है भेदभाव : चंपई सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही