Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पायल कुमारी हत्याकांड : मंत्री सुदिव्य सोनू ने सिरसिया में पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा

राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पीड़ित परिवार से मिलने सिरसिया पहुंचे और उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. इस दौरान गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा भी उनके साथ मौजूद रहीं. मंत्री सोनू ने परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की.
Advertisement
Advertisement

Giridih :  गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिरसिया में 20 मई की सुबह पायल कुमारी का शव बरामद होने से पूरे जिले में शोक की लहर है. आरोप है कि उसकी हत्या कर शव फेक दिया गया.

 


राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पीड़ित परिवार से मिलने सिरसिया पहुंचे और उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. इस दौरान गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा भी उनके साथ मौजूद रहीं. मंत्री सोनू ने परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की.

 


उन्होंने  घटना को अत्यंत दुखद व चिंताजनक बताया. उन्होंने कहा कि सिरसिया पुराने पुल के नीचे युवती का शव मिलने की खबर से न केवल गांव बल्कि जिले भर के लोग स्तब्ध हैं.

 


त्री ने कहा कि राज्य सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है. पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष तथा उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.  दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

 


प्रमिला मेहरा ने भी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि शहर की जनता इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है.

 


महापौर ने प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा करने तथा दोषियों को दंडित करने की मांग उठाई. मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. 

 


गांव में अभी भी मातम और गुस्से का माहौल कायम है, ग्रामीणों ने दोषियों को गिरफ्तार कर फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने की मांग का है.

 


पुलिस प्रशासन ने कहा है कि जांच जारी है और विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन तथा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही