Search

मनरेगा की सामग्री मद में मार्च क्लोजिंग के दिन बकाया पहुंचा 694 करोड़ 20 लाख

Ranchi : मनरेगा">https://en.wikipedia.org/wiki/National_Rural_Employment_Guarantee_Act,_2005">मनरेगा

योजना में सामग्री मद की राशि का भुगतान समय पर नहीं होने से लाभुकों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है. मनरेगा में सामग्री मद की राशि ट्रांसफर में अधिकारियों की मनमानी भी प्रखंड स्तर पर देखी जाती है. वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन यानि 31 मार्च को सामग्री मद में मनरेगा की वेबसाइट के अनुसार 694 करोड़ 20 लाख का बकाया भुगतान दिखाया जा रहा है, जबकि यह राशि 30 मार्च को 80 करोड़ 13 लाख के करीब थी. वहीं 28 मार्च को मनरेगा योजना की सामग्री मद में 29 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान किया गया.

मनरेगा : किस योजना में राशि है सबसे अधिक बकाया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/treasury1.jpg"

alt="" width="400" height="600" />एमआईएस के आंकड़े के अनुसार बिरसा हरित ग्राम योजना का 28 मार्च 2021 के आंकड़े के अनुसार 30 करोड़ की राशि बगवानी का फिनिसिंग बकाया था. वहीं इसी योजना में वृक्षरोपण के लिए आवश्यक सामग्री जैसे खाद, पौधे आदि मद में भी 30 प्रतिशत राशि का भुगतान नहीं हो सका है. यह राशि 50 करोड़ के करीब था.

समय पर भुगतान नहीं होने का खामियाजा भुगतते हैं लाभुक

मनरेगा योजना के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना में वृक्षारोपण के तहत फलदार पौधे लगाए गए थे. साथ ही वहां पर सिंचाई की व्यवस्था के लिए कूप निर्माण किया जा रहा है. सामग्री मद में विलंब से भुगतान का खामियाजा लाभुकों को भुगतना पड़ता है. साथ ही सामग्री मद की राशि के भुगतान के लिए वेंडर लाभुकों पर दबाव बनाते हैं.

किस जिले में कितना भुगतान हुआ 28 मार्च 2021 को

    जिला                   सामग्री मद में किया गया भुगतान
  • सरायकेला खरसावां    1 करोड़ 12 लाख
  • पलामू                       98.4 लाख
  • दुमका                      59.99 लाख
  • धनबाद                     50.5 लाख
  • बोकारो                     98.8 लाख
  • लोहरदगा                  55.44 लाख
  • गिरिडीह                 1करोड़ 60.लाख
  • लातेहार                    44.5 लाख
  • वेस्ट सिंहभूम          1करोड़ 38 लाख
  • खूंटी                       47.4 लाख
  • चतरा                      23.8 7 लाख
  • गोडडा                  1 करोड़ 8 लाख
  • कोडरमा               1 करोड़ 11 लाख
  • हजारीबाग               70 लाख
  • ईस्ट सिंहभूम            68 लाख
  • पाकुड़                  1 करोड़ 19 लाख
  • साहिबगंज               49 लाख
  • गुमला                  1 एक करोड़ 44 लाख
  • जामताड़ा              2 करोड़ चार लाख
  • देवघर                  2 करोड़ 82  लाख
  • गढ़वा                  2 करोड़ 16 लाख
  • रांची                   1करोड़ 49 लाख
  • रामगढ़               2 करोड़ 43 लाख
  • सिमडेगा             2 करोड़ 29 लाख

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp