Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विभिन्न क्षेत्रों में पीसीसी पथ का निर्माण किया जाएगाः रामगढ़ डीसी

Ramgarh: जिले में विकास की गति को बढ़ाने के लिए रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक आवागमन की सुविधा को दुरुस्त करने के उद्देश्य से डीएमएफटी मद से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीसीसी पथ निर्माण के लिए लगभग 70 करोड़ के राशि की स्वीकृति दे दी. जिससे रामगढ़ जिला के विभिन्न क्षेत्रों में पीसीसी पथ का निर्माण किया जाएगा. डीसी चंदन कुमार ने बताया कि रामगढ़ जिला के विकास एवं लोगों को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है. कहा कि इसी क्रम में शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र तक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएमएफटी मद के 70 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. यह कार्य पहले ही किया जाता परंतु आदर्श आचार संहिता लग जाने से विलंब हुआ. किन्तु अब सभी कार्य किया जाएगा. साथ ही उन्होंने जिले के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किन्ही को लगता है कि उनके क्षेत्र में पीसीसी पथ होना चाहिए तो वे अविलंब अपने जनप्रतिनिधि के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें - संविधान">https://lagatar.in/on-completion-of-75-years-of-implementation-of-the-constitution-the-president-addressed-the-parliament-said-the-constitution-is-the-cornerstone-of-our-democratic-values/">संविधान

लागू होने के 75 साल पूरे, राष्ट्रपति ने संसद को संबोधित किया, कहा, संविधान हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही