Search

 
 
 

PDS घोटाला, ED ने कोलकाता, बर्दवान और हाबड़ा समेत नौ जगहों पर छापा मारा

पश्चिम बंगाल में जारी चुनाव के बीच  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज शनिवार को राज्य में फिर बड़ी कार्रवाई की है. खबर है कि ED  ने PDS घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोलकाता, बर्दवान और हाबड़ा समेत लगभग  नौ ठिकानों पर छापेमारी की है.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल में जारी चुनाव के बीच  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज शनिवार को राज्य में फिर बड़ी कार्रवाई की है. खबर है कि ED  ने PDS घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोलकाता, बर्दवान और हाबड़ा समेत लगभग  नौ ठिकानों पर छापेमारी की है.

 

आज सुबह ED के अधिकारियों ने तीन चावल व्यापारियों सागर साहा, पार्थ साहा और राजीव साहा के ठिकानों  छापेमारी शुरू की.  किसी भी गड़बडी को रोकने के लिए केंद्रीय बलों के जवान तैनात किये गयाे थे.  


बताया जाता है कि सागर साहा का आवास हाबड़ा  के श्रीनगर इलाके में स्थित है. राजीव साहा और पार्थ साहा देशबंधु पार्क के पास सुभाष रोड पर रहते हैं.


आरोप है कि सब्सिडी वाला गेहूं अवैध तरीके से खरीदकर खुले बाजार में बेचा गया या निर्यात किया गया. इस घोटाले में सप्लायरों, डीलरों और बिचौलियों की मिलीभगत उजागर हुई है. 


अहम बात यह है कि अनाज की पहचान छिपाने के लिए बोरे बदले गये और दोबारा पैकिंग कर बेचा गया. जान लें कि  इस मामले में पूर्व मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक समेत कई लोग पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके हैं. 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही