Search

 
 
 

पीडीएस दुकानदार बांट रहा था कम राशन, डीसी ने सस्पेंड किया लाइसेंस

 
Ranchi :  धुर्वा स्थित वार्ड नंबर 38 में पीडीएस दुकानदार अशोक सिंह (वकील) कार्डधारियों को कम राशन दे रहा था. शिकायत मिलने के बाद जांच में इसकी पुष्टि होने पर डीसी राहुल सिन्हा ने उसके लाइसेंस को रद्द कर दिया है. जांच में पता चला कि पीडीएस दुकानदार अशोक सिंह ने सितंबर 2022 में आवंटित 1232 किलो चावल और 245 किलोग्राम गेहूं की जगह  कार्डधारियों को सिर्फ 609 किलो चावल और 146 किलो गेहूं का वितरण किया. साथ ही राशन वितरण में अनियमितता बरती गई. दिसंबर 2021 में 34, जनवरी 2022 में 19, फरवरी 2022 में 24, मार्च में 27, अप्रैल में 44, मई में 31, जून में 35, जुलाई में 35 और अगस्त में कुल 22 लाभुकों को ऑफलाइन माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया. इसे भी पढ़ें – रामगढ़ः">https://lagatar.in/ramgarh-liquor-was-being-sold-in-the-grocery-store-police-sent-the-youth-to-jail/">रामगढ़ः

किराना दुकान में बेच रहा था शराब, पुलिस ने युवक को भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही