Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पीडीएस दुकानदारों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नहीं खुलीं दुकानें

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  केंद्र सरकार की मनमानी पूर्ण नीतियों के खिलाफ जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदारों ने तीन दिन पूरे भारत वर्ष की दुकानें बंद रखने की घोषणा की. बुधवार को दूसरे दिन पूर्वी सिंहभूम जिले में हड़ताल जारी रही. कोई भी दुकान नहीं खुली. जिससे जिले में किसी भी उपभोक्ता को राशन प्राप्त नहीं हुआ. फेयर प्राईस सॉप डीलर्स एसोसिएशन की झारखंड इकाई ने केंद्रीय संगठन की घोषणा के तहत हड़ताल का समर्थन करते 7 फरवरी से 9 फरवरी तक पूर्ण रूप से पीडीएस दुकानें बंद रखने की घोषणा की है. एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार राशन आवंटन एवं वितरण में मनमानी कर रही है. देश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद राज्य सरकार की डिमांड के अनुसार केंद्र सरकार राशन मुहैया कराती है. कोरोना काल का विगत दो वर्षों से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) का कमीशन डीलरों को प्राप्त नहीं हुआ है. वहीं इस वर्ष से पीएमजीकेएवाई के तहत अतिरिक्त आवंटन बंद कर दिया. साथ ही निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का आदेश जारी किया. प्रतिकिलोग्राम एक रुपया प्राप्त होता था जिसे बंद कर दिया गया. साथ ही कमीशन में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है. जिसके कारण पूरे देश के दुकानदारों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-salaried-women-get-more-benefits-from-change-in-tax-slab-kamaldeep/">जमशेदपुर

: टैक्स स्लैब में बदलाव से वेतनभोगी महिलाओं को अधिक लाभ – कमलदीप

हड़ताल की डीएसओ को दी जा चुकी है जानकारी

[caption id="attachment_549078" align="aligncenter" width="169"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/pds-169x300.jpeg"

alt="" width="169" height="300" /> बंद पीडीएस दुकान[/caption] दुकानें बंद रखने की जानकारी एसोसिएशन की झारखंड इकाई ने पूर्वी सिंहभूम के जिला आपूर्ति पदाधिकारी को तीन दिन पहले ही दी जा चुकी है. महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पीडीएस दुकानदारों से कई तरह के कार्य लिए जा रहे हैं. लेकिन उसके एवज में कोई अतिरिक्त पारिश्रमिक नहीं दिया जाता है. इसी तरह वर्षों से मानदेय की मांग की जा रही है. लेकिन इसपर विचार नहीं किया जा रहा है. उन्होने कहा कि पूरे देश पांच लाख जन वितरण प्रणाली बिक्रेता 81 करोड़ से ज्यादा आबादी को राशन मुहैया कराते हैं. लेकिन आज वे खूद भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं. इसलिए अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए हड़ताल के अलावे अन्य कोई रास्ता नहीं है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mandi-remained-closed-in-protest-against-market-fee-business-remained-stalled/">जमशेदपुर

: बाजार शुल्क के विरोध में बंद रही मंडी, कारोबार रहा ठप्प

आगामी दिनों में वृहद् आंदोलन की तैयारी

फेयर प्राईस सॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि तीन दिनों की हड़ताल के बाद अगर केंद्र एवं राज्य सरकार मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करती है तो ठीक है. अन्यथा आगामी दिनों में एसोसिएशन की बैठक करके वृहद् आंदोलन पर विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारी मांगे जायज हैं. सरकार को हर स्तर पर मांगों से अवगत कराया गया है. अगर मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनो में वृहद् आंदोलन शुरु किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-induction-meet-in-co-operative-college-kush-kumar-mr-and-sushmita-kumari-miss-fresher/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में इंडक्शन मीट, कुश कुमार मिस्टर और सुष्मिता कुमारी मिस फ्रेशर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही