Search

 
 
 

किरीबुरु थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सभी ने कहा हम एक परिवार की तरह

 
Kiriburu (Shailesh Singh): किरीबुरु थाना परिसर में आठ जुलाई को थाना प्रभारी फिलमोन लकडा़ की अध्यक्षता में बकरीद एवं घुरती रथ यात्रा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इसमें थाना अंतर्गत सभी पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे किरीबुरु मस्जिद कमिटी के पदाधिकारी व स्थानीय सामाजसेवी व हिंदू संगठन के लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें: किरीबरू">https://lagatar.in/kiriburu-forest-workers-got-training-to-operate-drones-now-the-forest-will-be-monitored-by-third-eye/">किरीबरू

: वनकर्मियों को मिला ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण, अब ‘तीसरी आंख’ से होगी जंगल की निगहबानी

हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है बकरीद पर्व

थाना प्रभारी ने बताया कि किरीबुरु में घुरती रथ यात्रा का आयोजन नहीं होता है बल्कि सीमावर्ती ओडिशा के हिलटॉप में होता है. दूसरी तरफ किरीबुरु में बकरीद पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में नमाज अदा कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं. सभी धर्म के लोगों ने किरीबुरु पुलिस को कहा कि यहां आपको किसी भी धार्मिक स्थलों पर पुलिस सुरक्षा देने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम सब एक परिवार की तरह एक हैं. पुलिस बल का उपयोग अन्य अपराधिक वृत्ति के लोगों के खिलाफ इस्तेमाल करें.

मिलजुलकर रहते हैं सभी धर्मावलंबी

इस शहर के अलावे झारखंड सीमा से सटे ओडिशा के हिलटॉप शहर के लोगों के बीच सबसे अच्छी व ऐतिहासिक बात यह है कि यहां निवास करने वाले लोग एक-दूसरे धर्म व समुदाय के लोगों एवं उनके विभिन्न पर्व व त्योहारों को पूरा सम्मान देते हुए एक-दूसरे को पूरा सहयोग देते है. यहां निवास करने वाले लोगों का एक सूत्री कार्यक्रम व संदेश है कि हम जिस समाज व लोगों के बीच रहते हैं वही हमारा परिवार, मददगार व सहयोगी है. लोगों ने कहा कि चाहे हम अलग-अलग धर्म के क्यों नहीं हैं. धर्म के नाम पर आपसी विद्वेष फैलाने व समाज को बांटने वाले लोगों को हम कभी भी सहयोग अथवा समर्थन नहीं कर सकते.

यह थे उपस्थित   

बैठक में वरिष्ठ प्रबंधक रोहित टोप्पो, मुखिया पार्वती किडो़, मुखिलिपि मुंडा, मुखिया प्रफुल्लीत ग्लोरिया तोपनो, मुखिया मंगल सिंह गिलुवा,  उप मुखिया सुमन मुंडू, अरशद, मस्जिद कमिटी के सचिव अबरार अहमद, आलम अंसारी, रब्बे आलम, कनक मिश्रा, पूर्व प्रमुख जिरेन सिंकू, पूर्व मुखिया आलोक अजय तोपनो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-government-should-give-sand-ghats-to-gram-sabha-zip-member/">चाईबासा

: बालू घाटों को ग्रामसभा को दे सरकार- जिप सदस्य
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही