Search

 
 
 

महुआडांड़ और बालूमाथ में शांति समिति की बैठक, बकरीद आपसी भाईचारे से मनाने की अपील

 
Mahuadand/ Balumath : थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी नित निखिल सुरीन की अध्यक्षता में की गई. एसडीओ सुरीन ने बकरीद का पर्व आपसी भाईचारा व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं दी जायेगी. सोशल मीडिया पर अफवाह या सांप्रदायिक सामग्रियां पोस्ट करने पर कार्रवाई की जायेगी. संवेदनशील स्थानों में पुलिस गश्त लगायेगी. बीडीओ अमरेन डांग ने कहा कि त्योहार में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा. थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने एवं इसकी सूचना पुलिस को देन की अपील की. बैठक में जिला परिषद् सदस्य ऐस्तेला नगेसिया, प्रमुख कंचन कुजूर, उप प्रमुख अभय मिंज, बीस सूत्री सदस्य मो. मुस्तकिम, बिहारी लाल जायसवाल, संजय जायसवाल, मो. मजहर खान, फादर दिलीप एक्का, मो. परवेज आलम, मो. इमरान खान, रामनरेश ठाकुर, परवेज आलम व हयुम अंसारी समेत कई लोग शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/17-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

भाईचारा के साथ मनाएं त्योहार: आफताब आलम

बालूमाथ थाना परिसर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक सीओ आफताब आलम की अध्यक्षता में की गयी. सीओ ने शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की जाएगी. क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी. थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द एवं शांति पूर्वक मनाएं, जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाए. शैलेश सिंह, श्याम सुंदर यादव, जावेद अख्तर, सुरेन्द्र उरांव, ऐश्वरिया उरांव, नागदेव उरांव, सहेंद्र राम ने अपने संबोधन में त्योहार में आपसी भाईचारा बनाये रखने का भरोसा दिया. बैठक में एसआई धीरज कुमार, कुबेर साव, दुती कृष्ण महतो, केके शर्मा, मनोज मुर्मू, संजय चौधरी, मुखिया नरेश लोहरा, अब्दुल मनान कुरैशी, राजू उरांव, गणेशपुर के मुखिया परमेश्वर उरांव, राजेश यादव, मुस्ताक अंसारी, रूपनारायण व मो. सईद समेत कई पंचायतों के लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : 3">https://lagatar.in/student-leaders-will-gather-in-ranchi-on-july-3-will-review-the-movement-devendra-mahato/">3

जुलाई को रांची में जुटेंगे छात्र नेता, आंदोलन की समीक्षा करेंगे : देवेंद्र महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही