Search

 
 
 

चंदवा-महुआडांड़ थाना परिसर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति समिति की बैठक

 

शांति समिति की बैठक का आयोजन

Chandwa :  चंदवा थाना परिसर में थाना प्रभारी शुभम कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में सीओ जयशंकर पाठक मुख्य रूप से मौजूद रहे. थाना प्रभारी ने चंदवा वासियों से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत दो दिवसीय आनंदोत्सव कार्यक्रम मनाने की अपील की. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का भ्रामक प्रचार न करने को कहा है. शुभम कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है. किसी प्रकार का धार्मिक टिप्पणी करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी. सीओ जयशंकर पाठक ने लोगों से आपसी भाईचारा कायम रखने की बात कही. मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, समाजसेवी सतेंद्र प्रसाद यादव, रवि कुमार डे, रविराज कुमार, माल्हन मुखिया जतरु कुमार मुंडा, डॉ शम्स राजा, अबुल अंसारी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे.

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण के लिए शनिवार शाम पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने शांति व्यवस्था को भंग करने वालों से सख्ती से निपटने का संदेश दिया. फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकल कर पूरे शहर का चक्कर लगाते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुई. फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी शुभम कुमार, सीओ जयशंकर पाठक समेत बड़ी संख्या पुलिस बल के जवान शामिल हुए. ..............

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति समिति की बैठक

Mahuadand (Latehar) :  थाना परिसर में डीएसपी धर्मदेव पासवान और सीओ संतोष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसमें विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर अधिकारियों ने कई दिशा निर्देश दिये गये.  डीएसपी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जायेगी. जिला परिषद सदस्य स्तेला नगेसिया ने लोगों से 22 जनवरी को मांस व शराब ना बेचने की अपील की. सीओ संतोष कुमार ने आम जनता से किसी भी तरह के अफवाह में ध्यान ना देने की अपील की. कहा कि अगर किसी तरह की बात आती है तो अधिकारियों को बतायें. बैठक के दौरान मुख्य रूप से थाना इंचार्ज अजय कुमार दास, आलम, रोशन कुमार, बजरंग दल के जिला संयोजक सूरज कुमार, बजरंग दल जिला प्रचार प्रसार मंत्री प्रदीप जायसवाल, खेसारी लाल जायसवाल व प्रदीप बड़ाइक आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही