Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

Advertisement
Advertisement
Latehar: लातेहार में मुर्हरम पर्व को लेकर थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें अंचलाधिकारी रूद्र प्रताप, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव व थाना प्रभारी आशुतोष कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे. इस दौरान एसडीओ ने शांतिपूर्ण व सोहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की. साथ ही कहा कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष नजर रहेगी. उन्होंने मुहर्रम के जुलूस को तय रास्ते से गुजारने व हर अखाड़ा को इसका लाइसेंस लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि जुलूस की वीडिओग्राफी करायी जायेगी और ड्रोन से निगरानी रखी जायेगी. मौके पर एसआई गौरव सिंह, सरयू प्रसाद सिंह, ललित पांडेय, महेंद्र प्रसाद, सुदामा प्रसाद गुप्ता, शीला देवी, अयोध्या जायसवाल व संतोष पासवान समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-protest-march-taken-out-against-manipur-incident/">लातेहार:

मणिपुर की घटना के विरोध में निकाला गया विरोध मार्च
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही