Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छिटपुट वारदात के बीच शांतिपूर्ण मनी होली, जाने कहां क्या हुआ

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रंगों का त्योहार होली का पर्व छिटपुट घटनाओं के बीच शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में शनिवार की देर शाम संपन्न हो हुआ. लेकिन पर्व की खुमारी के बीच राज्य के कई जिलों में कई घटनाएं हुई. इसे भी पढ़ें -RMC">https://lagatar.in/rmc-accused-of-contesting-elections-by-giving-wrong-information-ward-38-councilor-deepak-kumar-lohra-became-free/">RMC

:  गलत जानकारी दे चुनाव लड़ने का आरोप, वार्ड 38 के पार्षद दीपक कुमार लोहरा हुए पद मुक्त

रांची के हिंदपीढ़ी में फायरिंग एक घायल

रविवार की सुबह हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर के रहने वाले मोहम्मद नसीम पर अपराधियों ने फायरिंग की है. जांघ में गोली लगने से नसीम बुरी तरह घायल हो गया है. गोलीबारी की सूचना पर आसपास के लोग जब तक घटना स्थल पर पहुंचे तब तक सभी अपराधी फरार हो गए. वहीं फायरिंग में घायल नसीम को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है. खबर के अनुसार नसीम पर गोली चलाने में हिंदपीढ़ी के ही रहने वाले गुर्जर नाम के अपराधी का हाथ है. पुलिस गुर्जर की तलाश में जुटी है.

रांची के लोअर बाजार में चाकूबाजी

रांची के लोअर बाजार इलाके में रविवार की सुबह हुई चाकूबाजी में किशन कुमार रजक नाम का युवक बुरी तरह से घायल हो गया. 19 वर्षीय किशन की गर्दन और पीठ में चाकू से गहरे वार किए गए हैं. घायल अवस्था में किशन का भी इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है. लोअर बाजार पुलिस चाकूबाजी के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

रांची में नाबालिग प्रेमिका की हत्या

राजधानी रांची के पंडरा इलाके में एक नाबालिग की हत्या की गई है. हत्या का आरोप लड़की के प्रेमी पर लगा है. घटना शनिवार की रात अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट डाला.

पुंदाग में अपार्टमेंट से कूदकर दवा कारोबारी ने की आत्महत्या

रविवार की सुबह रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पुंदाग में दवा कारोबारी राकेश रंजन ने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है.

गोंदा में अज्ञात युवक का शव मिला

राजधानी रांची के गोंदा इलाके से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोंदा थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद गोंदा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.

साहिबगंज रामगढ़ में डूबने से मौत, सरायकेला में सड़क हादसा, गिरिडीह में 2 मरे

राज्य के चार जिलों में शनिवार को 5 बड़ी घटनाएं हुई हैं. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. साहिबगंज और रामगढ़ में अलग-अलग जगहों पर होली खेल कर नहाने गए 2 युवक गहरे पानी में डूब गए. वहीं सरायकेला-खरसावां में सड़क हादसे के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई. गिरिडीह के बिरनी में अलग-अलग घटनाओं में 2 लोग मरे हैं.

झारखंड के 2 जिलों में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

झारखंड के 2 जिलों में शनिवार को माहौल बिगाड़ने की असफल कोशिश हुई. हजारीबाग जिले के इचाक व गोड्‌डा जिले के मेहरमा प्रखंड के सुरनी गांव दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. घटना की जानकारी मिलने के साथ ही प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई. दोनों इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया. हालात को पूरी तक नियंत्रण में ले लिया गया.

कोडरमा के बंगाई गांव में पुलिस पर पथराव

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत बंगाई गांव में दो गुटों के बीच झड़प हो गई. मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ. पथराव में आधा दर्जन के करीब पुलिस के जवान घायल हो गए. गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है. रविवार सुबह इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है. बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. इसे भी पढ़ें –">https://lagatar.in/pakistan-imran-khans-chair-will-go-speculation-in-pakistani-media-shah-mehmood-qureshi-will-become-prime-minister/">

 पाकिस्‍तान : इमरान खान की कुर्सी जायेगी! पाकिस्‍तानी मीडिया में अटकलें, शाह महमूद कुरैशी बनेंगे प्रधानमंत्री
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही