Search

 
 
 

सामूहिक सहयोग से हुआ शांतिपूर्ण मतदान: लातेहार डीसी

 
Latehar: उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए लातेहार जिले के मनि‍का और लातेहार विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया. उन्‍होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से ही जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण व निष्‍पक्ष मतदान संभव हो गया है. उपायुक्‍त मतदान के बाद अपने कार्यालय वेश्‍म में पत्रकारों का संबोधित कर रहे थे. मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव मुख्‍य रूप से शामिल थे. उपायुक्‍त ने बताया कि अभी तक जो डिटेल मिले हैं, उसके अनुसार लातेहार विधानसभा में 69 और मनिका विधानसभा क्षेत्र में 65 प्रतिशत मतदान संपन्‍न हो चुका है. उन्‍होंने बताया कि अभी तक कई बूथों में मतदान का कार्य चल रहा है. फाइनल रिर्पोट संध्‍या सात बजे के बाद ही आ पायेगा. उन्‍होंने कहा कि जिले के मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया है और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभायी है. एसपी ने कहा कि  चुनाव के दौरान जिले में कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षाकर्मियों की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की गयी थी. इसे भी पढ़ें - SC">https://lagatar.in/sc-bans-bulldozer-action-says-property-cannot-be-demolished-without-following-legal-process/">SC

की बुलडोजर एक्शन पर रोक, कहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन किये बिना संपत्तियां ध्वस्त नहीं कर सकते
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही