Search

 
 
 

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में फिर पेशाब कांड, नशे में धुत शख्स ने सहयात्री पर किया पेशाब, गिरफ्तार

 
NewDelhi : फ्लाइट में यात्री पर पेशाब करने का एक और मामला सामने आया है. इस बार पेशाब कांड न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में हुआ. नशे में धुत शख्स ने अपने सहयात्री पर पेशाब कर दिया. एयरलाइन ने इसको गंभीरता से लिया और आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी जानकारी दी. इसके बाद एटीसी ने सीआईएसएफ कर्मियों को सतर्क किया. फिर दिल्ली में फ्लाइट लैंड होते ही सीआईएसएफ कर्मियों ने युवक को हिरासत में लिया और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी यात्री से घटना संबंधित बयान दर्ज किये. (पढ़ें, विपक्ष">https://lagatar.in/opposition-leaders-wrote-a-letter-to-prime-minister-modi-expressed-concern-over-misuse-of-cbi-and-ed/">विपक्ष

के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, सीबीआई और ईडी का हो रहा दुरुपयोग, चिंता जताई)

आरोपी के माफी मांगने के बाद भुक्तभोगी ने नहीं किया केस दर्ज

जानकारी के अनुसार. पेशाब कांड कथित तौर पर विमान संख्या AA292 में हुआ. यह फ्लाइट शुक्रवार की रात 9 बजकर 16 मिनट पर न्यू यॉर्क से उड़ान भरी और शनिवार की रात को 10 बजकर 12 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई. आरोपी आर्य वोहरा अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है. उड़ान के दौरान ही नशे की हालत में उसने अपने पुरुष यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया. इसके बाद भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत चालक दल से की. हालांकि आरोपी के माफी मांगने के बाद भुक्तभोगी ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराने से मना कर दिया. क्योंकि इसकी वजह से उसका करियर खराब हो सकता है. इसे भी पढ़ें : बोले">https://lagatar.in/rijiju-said-trying-to-tell-the-world-judiciary-democracy-in-india-is-in-trouble/">बोले

रीजीजू, दुनिया को बताने की कोशिश हो रही है… भारत में न्यायपालिका, लोकतंत्र संकट में है

26 नवंबर को भी न्यू यॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट हुई थी ऐसी घटना

बता दें कि पिछले साल 26 नवंबर को न्यू यॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में ऐसी ही एक घटना घटी थी. तब शंकर मिश्रा नाम के युवक ने नशे की हालत में अपनी महिला सहयात्री के ऊपर पेशाब कर दिया था. हालांकि यह मामला घटना के दिन से एक महीने बीत जाने के बाद सामने आया था. इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया था. करीब एक महीने तक शंकर मिश्रा जेल में रहा और फिर जमानत पर रिहा हो गया. हालांकि मिश्रा पर चार महीने के लिए उड़ान भरने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था. वहीं डीजीसीए ने घटना के 12 घंटे के भीतर मामले की जानकारी नहीं देने पर एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-got-10-new-ips-three-got-home-cadre/">झारखंड

को मिले 10 नये IPS, तीन को मिला होम कैडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही