Search

 
 
 

जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होंगे किछौछा शरीफ के पीरे तरीकत

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो के गांधी मैदान से निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी में किछौछा शरीफ के पीरे तरीकत रहबर-ए-शरीयत अल्लामा मौलाना मोहिउद्दीन अशरफ अशरफुल जिलानी शामिल होंगे. जुगसलाई में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर पीरे तरीकत अल्लामा मौलाना मोहिद्दीन अशरफ अशराफुल जिलानी को सम्मानित किया गया. पीरे तरीकत अल्लामा मौलाना मोहिउद्दीन अशरफ अशरफउल जिलानी किछौछा शरीफ के गद्दी नशीन और मुतवल्ली हैं. इस मौके पर समाजसेवी अब्बास अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dandiya-dhamaal-of-marwari-mahila-manch-at-sakchi-dhalbhum-club-on-sunday/">जमशेदपुर

: साकची धालभूम क्लब में मारवाड़ी महिला मंच का डांडिया धमाल रविवार को

रविवार को धूमधाम से निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

जुलूस-ए-मोहम्मदी रविवार को मानगो के गांधी मैदान से धूमधाम से निकलेगा. गांधी मैदान में सुबह 9:00 बजे जुलूस निकलेगा. इसके बाद आम बागान में उलमा की तकरीर होगी. आम बागान में तकरीर के बाद जुलूस स्ट्रेट माइल रोड होते हुए धतकीडीह सेंटर मैदान पहुंचेगा. उधर, जुगसलाई से भी एक जुलूस निकलेगा. इस जुलूस का नेतृत्व किछौछा शरीफ से आए पीरे तरीकत अल्लामा मौलाना मोहिउद्दीन अशरफ करेंगे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-information-about-the-rights-given-in-the-camp/">चांडिल

: शिविर में दी अधिकारों की जानकारी

सजाए गए हैं मुस्लिम इलाके

करोना काल के बाद इस साल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकल रहा है. कोरोना काल में जुलूस-ए-मोहम्मदी नहीं निकला था. इस बार लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. जुलूस के रास्तों को सजाया गया है. मानगो में ओल्ड पुरुलिया रोड चेपापुल, न्यू पुरुलिया रोड, मानगो चौक, आम बागान, धतकीडीह, जुगसलाई आदि इलाकों को खूब सजाया गया है. बिजली की सजावट की गई है. इसके अलावा झंडे लगाए गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही