Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : समूह व मनरेगा मजदूरों का खाता जल्द नजदीकी बैंक शाखा में खोला जाए : बीडीओ

प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक

Pirtand(Giridih): जिले के पीरटांड़ प्रखंड में 17 जून को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक बीडीओ व एलडीएम की अध्यक्षता में की गई. बैठक में केसीसी के निष्पादन की समीक्षा की गई. जिसमें प्रखंड से सभी बैंकों को उपलब्ध कराए गए आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बैठक में जेएसएलपीएस के बीपीएम ने कहा कि क्षेत्र में गठीत नए स्वयं सहायता समूह का खाता जल्द खुलवाया जाए. इस पर बीडीओ ने सभी बैंक प्रबंधकों से अनुरोध किया कि नए समूहों का खाता निकटवर्ती शाखा में खोला जाए. मनरेगा मजदूरों के खाता का केवाईसी करने के लिए महीने के प्रथम और तृतीय शनिवार को इसके लिए समय निर्धारित किया गया. इसी दिवस में मनरेगा मजदूर आधार कार्ड, फोटोग्राफ्स और बैंक पासबुक लेकर आएंगे. इसके लिए बीपीओ व पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया. साथ ही कहा गया कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए निर्धारित दिवस को श्रमिकों को बैंक में लाना सुनिश्चित करेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671624&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : बगोदर में बाइक सवार दो युवकों की दुर्घटना में मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही