Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : मीजिल्स रुबैला टीकाकरण शिविर का बीडीओ व सीओ ने किया निरीक्षण

Pirtand (Giridih) : जिले के पीरटांड प्रखंड के मधुबन स्थित सिंहपुर स्कूल एवं कमरिया बेड़ा स्कूल में मीजिल्स रुबैला टीकाकरण शिविर का निरीक्षण बीडीओ दिनेश कुमार एवं सीओ विनय प्रकाश तिग्गा ने 15 अप्रैल को किया. निरीक्षण कर दोनों अधिकारियों ने देखा कि 9 माह से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों को टीकाकरण किया जा रहा है या नहीं. मौके पर बीडीओ ने बताया कि मिजिल्स रुबैला उन्मूलन के लिए 9 माह से 15 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है. टीकाकरण के लिए स्कूलों, सामुदायिक भवनों व आंगनबाड़ी में केंद्र बनाए गए हैं. 14 अप्रैल से अभियान की शुरुआत हुई थी. मीजिल्स रुबैला टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है. बच्चों के अभिभावकों को इससे  डरने की जरूरत नहीं है. निरीक्षण के दौरान बीडीओ व सीओ के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=608664&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जीवा फॉरमेशन ने महिलाओं के लिए किया आत्मरक्षा कार्यक्रम का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही