Search

 
 
 

पीरटांड़ : भाजपा ने पीएम मोदी के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत चलाया जनसंपर्क अभियान

 
Pirtand (Giridih) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन पंचायत अंतर्गत कोरिया बस्ती में 29 जून को भाजपा प्रखंड कमेटी ने पीएम नरेंद्र मोदी के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान के बाद प्रखंड कमेटी की बैठक मधुबन गेस्ट हाउस में हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने की. मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह थे. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मधुबन पंचायत के कोरिया बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाकर पीएम मोदी के 9 वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया. ग्रामीणों से वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर भारी बहुमत से जिताने की अपील की गई. मौके पर श्याम प्रसाद, मुन्नालाल उपाध्याय, बबलू साहू, अभय सिंह, अरविंद बर्णवाल, पंचम सिंह, संतोष राणा, रेखा देवी समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683133&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : तीन दिनों की बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही