Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड सभागार में 8 जून से बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा की अध्यक्षता में हुई. शिविर में मास्टर ट्रेनर अमित कुमार सिन्हा ने सभी को बीएलओ ऐप की जानकारी दी. शिविर में सभी बीएलओ को अपने-अपने स्मार्ट फोन में बीएलओ ऐप डाउनलोड करने को कहा गया. इस ऐप के माध्यम प्रपत्र 6, 7, 8 और 6 बी के बारे में बताया गया. शिविर में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 1 जनवरी 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए 18 वर्ष पूर्ण व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का निर्देश दिया. 10 जून को शिविर का समापन होगा. प्रशिक्षण लेने वालों में बीएलओ सुपरवाइजर इंद्रजीत महतो, रामनरेश सिंह, विजन हेंब्रम, पर्यवेक्षिका किरण प्रसाद, मोनीता कुमारी, तनुजा कुमारी, कौशल्या देवी, तालो बास्के, मंजू देवी, निर्मला मरांडी, लक्ष्मी देवी, मालती देवी समेत अन्य बीएलओ शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661705&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : दिव्यांग शिविर में 82 लोगों की जांच [wpse_comments_template]
पीरटांड़ : बीएलओ प्रशिक्षण शिविर शुरू, ऐप की दी गई जानकारी
Leave a Comment