Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : सीएचसी में लगा रक्तदान शिविर

सीओ ने किया रक्तदान
Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 16 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्धघाटन बीडीओ दिनेश कुमार, सीओ विनय प्रकाश तिग्गा और प्रभारी चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार ने सामूहिक रूप से किया. शिविर में आम लोगों के अलावा सीओ और प्रखंड व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने रक्तदान किया. मौके पर बीएमओ सरिता कुमारी ने कहा कि रक्तदान महादान है. इस पुण्य कार्य का भागीदार हम सभी को बनना चाहिए. रक्तदान करने से किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती है. बीडीओ और सीओ ने कहा कि रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है. समय-समय पर शिविर का आयोजन किया जाना चाहिए, जिससे आम लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. ब्लड डोनेट करना आज कई कारणों से भी जरूरी होता जा रहा है. शिविर में सनातन मंडल, अमित कुमार गुप्ता, सरिता कुमारी, नीलू कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=670732&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : एक जून से लापता महिला का शव पुराने अबरख खदान से बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही