Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़: पारसनाथ जंगल से भटक कर कुंआ में गिरा मिला हिरण

Pirtand(Giridih): पारसनाथ जंगल से भटक कर मधुबन स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पीछे लगभाग 60 फीट गहरा कुंआ में 3 मई को एक हिरण गिरा मिला. बताया जा रहा है कि रात के समय जंगल से किसी तरह भटक कर इधर आ गया होगा जिससे यह हादसा हुआ. सुबह लोगों ने हिरण को तैरता देख उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई.इसकी जानकारी लोगों ने वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रस्सी और खटिया की मदद से करीब एक घंटे बाद हिरण को बाहर निकाला गया. हिरण के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म बनें हुए थे. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हिरण के शरीर में तीर मारा गया हो. टीम ने हिरण को प्राथमिक उपचार के लिए पारसनाथ वन कार्यालय लेते आई. डॉक्टरों की टीम ने हिरण का उपचार किया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=626095&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : शादी समारोह में युवकों के दो गुटों में झड़प और पत्थरबाज़ी से तनाव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही