Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : पुल जर्जर होने से हादसे का डर

Pirtand (Giridih) : पीरटांड प्रखंड क्षेत्र के पालगंज पंचायत के हेठ टोला में बनी पुलिया जर्जर हो चुकी है. ग्रामीणों ने बताया कि इस पुलिया से हर दिन सैंकड़ों गाड़ियां और राहगीर गुजरते हैं. इसी रास्ते से होकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेठ टोला के बच्चे भी आना जाना करते हैं. पुलिया जर्जर होने के कारण आये दिन यहां हादसों का डर बना रहता है. ग्रामीणों ने बताया कि दशकों पहले पुलिया का निर्माण हुआ था, लेकिन उसके बाद से जीर्णोद्धार नहीं किया गया. महीनों से जर्जर पुलिया पर ना ही जनप्रतिनिधि और ना ही विभाग के अधिकारियों ने ध्यान दिया. नतीजतन हर रोज यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. यह">https://lagatar.in/giridih-blood-donation-camp-will-be-organized-every-week-in-block-headquarters/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : हर सप्ताह प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित होगा रक्तदान शिविर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही