Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : पीरटांड़ में धूमधाम से मनाई गई होली

Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से होली मनायी गयी. मधुबन के विभिन्न संस्थानों में रंगोत्सव मनाया गया. पालगंज के बंशीधर मंदिर में एकादशी से पूर्णिमा तक 5 दिनों तक होली महोत्सव मनाते हुए सैकड़ों वर्षों से चली आ रही पंरपरा का निर्वाहण किया गया. होली महोत्सव को संपन्न करने में महंत शिशिर भक्त, ग्रीष्म भक्त, निकुंज भक्त, विपुल वत्सल, अभिजीत भक्त, सहदेव पंडित, धीरज राम आदि शामिल थे. प्रखंड के पालगंज, कुम्हरलालो, नावाडीह, चिलगा, बिशनपुर, हरलाडीह, खुखरा, चिरकी बांध व अन्य स्थानों में होली का उल्लास देखते ही बना. प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ-सीओ सहित कई अधिकारियों ने होली मनाया. वहीं पीरटांड़, मधुबन, खुखरा थाना व हरलाडीह ओपी में प्रभारियों के साथ पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली. यह">https://lagatar.in/bengabad-both-bike-riders-injured-in-face-to-face-collision-of-bike/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही