Pirtand(Giridih): जिले के पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 2 जून को फाइलेरिया क्लिनिक का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने किया. बीपीएम सरिता कुमारी ने बताया कि अब लोगों को फाइलेरिया जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. हर सप्ताह सीएचसी में ओपीडी का संचालन किया जाएगा. जिसमें कई प्रकार का जांच की जाएगी. मौके पर मलेरिया मरीजों के बीच मोरबिडिटी मैनेजमेंट व बचाव किट का वितरण किया गया. इसमें टब, मग, साबुन, हैंडवाश, क्रीम, तौलिया आदि सामान हैं. लोगों को फाइलेरिया व मलेरिया से बचाव के उपाय भी बताए गए. कार्यक्रम में डॉ शशिकांत कुमार समेत कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655709&action=edit">यह
भी पढ़ें:धनवार : बाबा बालकेश्वर नाथ धाम में किया गया भूमि पूजन [wpse_comments_template]
पीरटांड़ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया क्लिनिक का उद्घाटन
Leave a Comment