Search

 
 
 

गिरिडीह : पानी की समस्या से जूझ रहा पीरटांड़

 
Pirtand(Giridih) : बारिश न होने से पीरटांड़ प्रखंड में पानी के लिए हाहाकार मचा है. हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांव तक जल स्तर इस तरह गिरा है कि हैंडपंपों से लेकर सामान्य बोरिंग व विद्युत मोटर के सहारे भी पानी निकलना लगातार कम हो रहा है. ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि औसत से काफी कम बारिश हुई है. बारिश न होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के कई तालाब, कुआं सूख चुके हैं. कई चापाकल खराब पड़े हुए हैं, जिसे बनाया भी नहीं जा रहा है. बारिश नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में माना जा रहा कि यदि आने वाले दिनों में ठीक से बारिश नहीं हुई, तो प्रखंड में सूखे की चपेट में चला जाएगा. इसके चलते गर्मी शुरू होने के साथ ही जल स्तर में कमी आने तथा पेयजल संकट का सिलसिला शुरू हो गया है. सामान्य वर्षा नहीं हुई तो लोगों को उम्मीद थी कि अप्रैल में ऐसा नहीं होगा, लेकिन अब तक बारिश नहीं हुई है. इस बार बारिश कम होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उत्पन्न हो गई है. आदमी के साथ-साथ जानवरों के लिए विषय स्थिति बनती जा रही है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/orange-alert-of-severe-heat-wave-issued-in-11-districts-of-jharkhand-clouds-will-rain-in-6-districts/">झारखंड

के 11 जिलों में सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी, 6 जिलों में बरसेंगे बादल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही