Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : कलियुगी बेटा ने कुल्हाड़ी से मां की हत्या की, गिरफ्तार

Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज में एक कलियुगी बेटा ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी. हत्यारा बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना 3 अप्रैल देर रात की पालगंज गांव की है. मृतका का नाम मीणा देवी (55) है. ह्त्यारा का नाम पालगंज गांव निवासी मदन तेली का बड़ा बेटा प्रदीप साव है. उसे अपनी मां के साथ किसी बात पर विवाद हो गया, आक्रोश में आकर उसने मां पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के वक्त घर में मां व बेटे के अलावा परिवार के कोई सदस्य नहीं थे. बेटे ने हत्या के बाद कुल्हाड़ी लहराते हुए गांव में घूमना रहा. देखते ही देखते पूरे गांव में बात फैल गई. घटना के वक्त मृतका का छोटा बेटा संदीप साव गिरिडीह में था. ग्रामीणों ने रात में ही मोबाइल पर उसे मामले की सूचना दी. खबर पाकर वह तत्काल गांव के लिए रवाना हुआ. संदीप साव के अनुसार गांव आने पर उसने मां को घर के बाहर पीसीसी सड़क पर खून से लथपथ अवस्था में देखा. दोस्तों की मदद से मां को उठाकर घर लाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. हत्यारा भाई संदीप के बारे में उसने बताया कि विगत एक दो वर्षों से उसका व्यवहार ठीक नहीं था. हमेशा परिवार के किसी न किसी सदस्यों के साथ मारपीट किया करता था. संदीप ने थाना में लिखित आवेदन देकर हत्यारा भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने समेत हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है. पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. मामले की जानकारी पाकर डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार, पीरटांड़ थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ सदलबल 4 अप्रैल की सुबह पालगंज गांव पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=597806&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बोलेरो ड्राइवर को पिकअप वैन ने रौंदा, मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही