Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : मधुबन में खेलो इंडिया साइकिलिंग प्रतियोगता का हुआ आगाज़

Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन में शनिवार को खेलो इंडिया वुमेंस लीग जॉन 3 की शुरुआत हुई. शाश्वत ट्रस्ट के सहयोग से भारत खेल प्राधिकरण और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का दो दिवसीय विमेंस साइक्लिंग लीग प्रतियोगता का आगाज हुआ. प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, उड़ीसा, मणिपुर और दिल्ली समेत सात राज्यों की बेटियां शामिल होने मधुबन पहुंची है. मधुबन में इस प्रकार की प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन हुआ है. जिसे देखने के लिए पूरे मधुबन के लोग सड़कों पर उतर आए. [caption id="attachment_565530" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/CYCLING-PRATIBHAGI-300x141.jpg"

alt="" width="300" height="141" /> साइकिलिंग प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी[/caption] इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष व डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, प्रखंड प्रमुख सविता टुडू, उप प्रमुख महेंद्र प्रसाद, 20 सूत्री अध्यक्ष सीवन मरांडी समेत कई अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत निहारिका भवन से फुटबॉल मैदान तक जुलूस निकालकर किया गया. जिसके बाद फुटबॉल मैदान से मधुबन मोड़ तक साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. दूसरे दिन रविवार को प्रतियोगता का समापन होगा. साथ ही विनर और रनर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/tisri-nutrition-was-distributed-among-10-tb-patients/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : टीबी ग्रसित 10 मरीजों के बीच किया गया पोषाहार का वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही