Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह पर महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

Pirtand/Bengabad (Giridih) : झालसा के निर्देश पर 4 मार्च को जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर महिला अधिकार व कानून विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की शुरुआत अधिवक्ता राहत फातिमा, प्रखंड प्रमुख सविता टुडू और बीडीओ दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर की. कार्यशाला में महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई. वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों और कानून प्रदत्त सुविधाओं के इस्तेमाल की जानकारी से अवगत होगी तभी स्थिति में बदलाव आएगा. महिलाएं विधिक सेवा प्राधिकार से निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं. कार्यशाला में पोक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, भरण पोषण वाद, तलाक समेत अन्य कानूनी जानकारी दी गई. कार्यशाला में शिक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका समेत अन्य पेशे से संबंधित महिलाओं ने भाग लिया.

बेंगाबाद में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

[caption id="attachment_572328" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/legal-awareness-camp-300x139.jpeg"

alt="" width="300" height="139" /> विधिक जागरूकता शिविर में मंचासीन अतिथि[/caption] बेंगाबाद में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डालसा सचिव सौरभ कुमार गौतम, पैनल अधिवक्ता विपिन कुमार, उर्मिला शर्मा समेत अन्य लोगों ने महिलाओं को उनके हक एवं अधिकार के प्रति जागरूक किया गया. शिविरि में महिलाओं को संविधान प्रदत्त अधिकार समेत अन्य कानूनी जानकारी दी गई. महिलाओं में शिक्षा और साक्षरता दर बढ़ावा देने पर जोर दिया गया. मौके पर बेंगाबाद बीडीओ मो. कय्यूम अंसारी, सतीश कुमार, रूबी कुमारी, रीना कुमारी, नवनीत दाराद, नरेंद्र कुमार, संतोष पाठक, जयप्रकाश वर्मा, पूनम भदानी, सुनील कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=571691&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : होली और शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही