Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : 9 से 15 वर्ष तक बच्चों की सूची बनाकर प्रखंड कार्यालय में जमा दें- बीडीओ

Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में 13 मई को बीडीओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में मिजिल्स रुबैला टीकाकरण को लेकर बैठक हुई. बैठक में प्रखंड के सभी गांवों के 9 से 15 वर्ष तक बच्चों की सूची बनाकर प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश सहिया व सेविका को दिया गया. बीपीएम ने कहा कि 80 प्रतिशत बच्चों की सूची बना ली गई है. बाकी बहुत जल्द बना कर जमा दे दी जाएगी. इसके अलावा बीडीओ ने जिन बच्चों को मिजिल्स रुबैला का टीका नहीं लगा है उन बच्चों को टीका लगाने का निर्देश दिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 16 जून को प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. प्रचार- प्रसार की जिम्मेवारी संबंधित विभाग के कर्मियों, सहिया व सेविका की होगी. मौके पर अंचल अधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, बीपीएम सरिता कुमारी, बीपीओ, बीईओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635892&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : लू लगने से शिक्षक का निधन, शोक की लहर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही