Search

पीरटांड़ : खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक संपन्न

Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार 3 मई को बीडीओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई. बताया गया कि यह अभियान 5 मई तक चलेगा. एमआर टीके को बाद में नियमित टीकाकरण में शामिल कर लिया जाएगा. बैठक में बीडीओ ने कहा कि कोई भी बच्चा छूटे नहीं इसे सभी अधिकारियों को सुनिश्चित करना है. सभी संबंधित अधिकारी और कर्मी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए एमआर वैक्सीनेशन से संबंधित कार्यों को संपादित करेंगे. बैठक में बीडीओ के अलावे अंचल अधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा, प्रभारी चिकित्सा डॉ.प्रमोद कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के अलावे सम्बंधित अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/gawan-weeds-in-the-village-due-to-the-death-of-a-young-man-in-a-road-accident/">यह

भी पढ़ें : गावां : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से गांव में मातम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp