Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : पल्स पोलियो अभियान को लेकर सीएचसी में हुई बैठक

Advertisement
Advertisement
ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने को लेकर हुई चर्चा
Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार एक जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएलटीएफ बैठक आयोजित की गई. बैठक में 2 जुलाई से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को लेकर चर्चा की गई. बीपीएम सरिता कुमारी ने बताया कि पीरटांड़ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, अंचलाधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा सहित कई अधिकारी बैठक में शामिल हुए. बैठक में पल्स पोलियो का ड्राप अधिक से अधिक बच्चे को पिलाया जाए, इसके लिए व्यापक तैयारी की गई. कई टीमों का गठन किया गया है. प्रखंड क्षेत्र के सभी पोलियो बूथ पर जा कर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलानी है. इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालयों में पोलियों बूथ बनाया गया है. अभियान को लेकर जागरुकता रथ निकालकर लोगों को जागरूक किया गया है. बैठक में स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-special-mediation-campaign-started-in-the-court-of-law/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : व्यवहार न्यायालय में शुरू हुआ विशेष मध्यस्थता अभियान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही