Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड: मंत्री बन्ना प्रसाद गुप्ता ने किया स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन

Pirtand(Giridih): जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार 13 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना प्रसाद गुप्ता ने उद्घाटन किया. करोड़ों की लागत से बने अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मरीजों का इलाज प्रखंड में ही अब सम्भव हो पाएगा. मंत्री का आदिवासी पंरपरा के तहत सखुआ के पते का टोपी व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया.मंत्री बन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि विधायक सुदिव्य कुमार सोनू हमेशा जिले के सदर अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं का समाधान के लिए मुझसे मिलते रहें हैं. जल्द ही गिरिडीह में 54 करोड़ की लागत से एक सौ बेड वाला क्रिटिकल केयर यूनिट बनने जा रहा है. ब्लड सरकुलेशन मशीन भी जल्द ही शुरू किया जाएगा. केंद्र सरकार की उदासीन नीतियों के बाद भी हमारी सरकार ने राज्य को बेहतर बनाने का काम किया है. [caption id="attachment_607345" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/mantri-ka-swagat-karte-adhikari-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> मंत्री का स्वागत करते अधिकारी[/caption] विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि एएनएम की संख्या जिले में मात्र 256 है जिसे स्वीकृति प्रदान कर बढ़ाया जाए. डॉक्टरों की कमी के कारण मरीज को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.डीसी ने कहा कि टीकाकरण में बढ़-चढ़कर भाग लें और लोगों को जागरूक करते हुए टीका लगवाने को कहें. कार्यक्रम में सीएस डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, मनोज कुमार, प्रेमलता मुर्मू, प्रमुख सविता टुडू, महेंद्र प्रसाद, बीडीओ दिनेश कुमार, सीओ विनय प्रकाश तिग्गा, दिलशान विरुआ, डॉ प्रमोद कुमार, सरिता कुमारी,सनातन कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=607222&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : देश में गांधी व गोड्से विचारधारा में चल रहा संघर्ष- अविनाश पांडे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही