Search

 
 
 

पीरटांड़ : जल जीवन मिशन के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 
Pirtand (Giridih) : पीरटांड प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार 28 जून को स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीडीओ दिनेश कुमार ने की. कार्यशाला में कुण्डको, चिरकी, मधुबन, मंडरो और चिलगा पंचायत के मुखिया,‌ जलसहिया और पंचायत सचिव उपस्थित रहे. कार्यशाला में नल जल मिशन के तहत प्रखंड के सभी घरों तक 2024 तक नल का जल पहुंचाने पर चर्चा हुई. सभी से अपेक्षइत सहयोग की अपील की गई. बीडीओ ने कहा कि जल संरक्षण के प्रति सजग होना और जल स्रोतों के आसपास सफाई रखना जन समुदाय को सुनिश्चित करना होगा. कार्यशाला में मुखिया चिलगा सोमी देवी, जलसहिया रेखा देवी, यसोदा देवी, आशा देवी, जिला कॉर्डिनेटर यूनिसेफ विजय कुमार, एसएम लोचन दास, प्रखंड समन्वयक एसबीएम गिरिश कुमार उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/dhanwar-the-central-government-betrayed-the-countrymen-rajkumar-yadav/">यह

भी पढ़ें : धनवार : केंद्र सरकार ने देशवासियों के साथ किया विश्वासघात- राजकुमार यादव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही