Search

 
 
 

पीरटांड़ : गर्भ कल्याणक महोत्सव का आयोजन

 
Pirtand (Giridih) : जैनियों के तीर्थ स्थल पारसनाथ-मधुबन में 14 फरवरी को तीर्थंकर देवाधिदेव पुष्पदंत भगवान जी का गर्भ कल्याणक महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया. पारसनाथ पहाड़ी पर बने टोंक की साफ-सफाई कर पूजन किया गया. पुष्पदंत भगवान जी के मोक्ष स्थल पर विशेष पूजा की गई. टोंक मे विराजमान भगवान जी के चरणपादुका का जल व पंचामृत से पूजन किया गया. टोंक का परिक्रमा कर शांतिधारा किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. फाल्गुन माह में कृष्णपक्ष के नवमी तिथि को भगवान पुष्पदंत जी का गर्भ कल्याणक हुआ था. महोत्सव में सैकड़ों की संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने भाग लिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=554396&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही