Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़: वन क्षेत्र में रहने वालों को मिलेगा वनाधिकार पट्टा

Pirtand(Giridih): जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में 20 अप्रैल को वनवासी कल्याण केन्द्र गिरिडीह ने एक दिवसीय सामूहिक वनाधिकार सम्मेलन का आयोजन किया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ग्रीष्म कुमार भक्त व संचालन केन्द्र के सिकंदर प्रजापति ने की. मुख्य अतिथि अखिल भारतीय हित रक्षा प्रमुख गिरिश कुबेर ने कहा कि जनजाति समाज के लिए वनाधिकार कानून के तहत वन क्षेत्र में रहने वालों को वनाधिकार पट्टा दिया जाएगा. इसके लिए केन्द्र के लोग गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाएं. सह संगठन मंत्री सुशील मरांडी ने कहा कि जो लोग सरना धर्म व हिन्दू धर्म छोड़कर दूसरे धर्म को स्वीकार कर लिए हैं उन्हें अब दोहरा लाभ नहीं मिलेगा. जनजाति समाज को संगठित होकर इसका विरोध करना पड़ेगा. श्रद्धा जागरण केन्द्र के एस चंद्रा ने कहा कि बिना जंगल में गये राम राज्य की स्थापना नहीं की जा सकती है. मौके पर संगठन मंत्री शिवलाल बेसरा, जिला अध्यक्ष बिनोद केसरी, अमित सिन्हा, भगत राम महतो, नीलकंठ मल्लाह, बिरजू मुर्मू, भागीरथ पंडित, भुवनेश्वर राज आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=614167&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह: इनर व्हील क्लब ने बुज़ुर्गो को खिलाया खाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही