Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : एसडीओ ने दो तालाबों का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

Pirtand (Giridih) : अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू ने शुक्रवार 26 मई को पीरटांड़ प्रखंड के कुम्हरलालो पंचायत में बन रहे दो तालाबों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसडीओ कार्य से संतुष्ट दिखीं. हालांकि उन्होंने कार्य में तेज़ी लाने का निर्देश दिया. कुम्हरलालो में तालाब के निरीक्षण के बाद एसडीओ ने कठवारा में पानी पंचायत योजना से बन रहे तालाब का भी निरीक्षण किया. मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार, सीओ विनय प्रकाश तिग्गा, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुभाष कुमार सहित विभागीय जेई व अन्य उपस्थित थे. बता दें कि कुम्हरलालो पंचायत के दीवानडीह में नीति आयोग की ओर से निर्मित तालाब का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. मुखिया प्रतिनिधि शुभाष कुमार ने बताया कि लगभग ढाई लाख रुपए से इस तालाब का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. तालाब निर्माण में अनियमितता बरती गई है. जिसकी जानकारी पदाधिकारी को भी निरीक्षण के क्रम में दी गई. यह">https://lagatar.in/sariya-in-a-few-hours-of-rain-the-water-filled-up-to-the-knees-people-said-how-long-will-the-suffocating-life-last/">यह

भी पढ़ें : सरिया : कुछ घंटे की बारिश में घुटनो तक भरा पानी, लोगों ने कहा-घुटन वाली जिंदगी कब तक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही