Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : महिलाओं की सफलता की कहानी जन-जन तक पहुंचना ज़रूरी

Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखड़ मुख्यालय सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को सम्मान समारोह सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख सविता टुडू, बीडीओ दिनेश कुमार, सीओ विनय प्रकाश तिग्गा, प्रभारी चिकित्सक प्रमोद कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम में महिला दिवस की जानकारी दी गई. साथ ही उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और युवतियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पदाधिकारियों ने महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने पर ज़ोर दिया. बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि महिलाएं कई क्षेत्रों में पुरूषों के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे कहीं आगे हैं. प्रमुख सविता टुडू ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से महिलाओं में जागरूकता आएगी. उन्होंने कहा कि यदि एक बेटी पढ़ लेती है तो वह अपने परिवार का ही नहीं संपूर्ण समाज का भला करती है. कहा कि महिलाओं के प्रति समाज में अच्छी सोच बनाने के लिए महिलाओं की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाना ज़रूरी है. कार्यक्रम में बीपीएम सरिता कुमारी, सोहगी कुमारी के अलावे दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/giridih-gulal-flew-in-rsss-holi-meet/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : आरएसएस की होली मिलन में उड़े गुलाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही