Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : शहीद सैनिक की याद में बनेगा तोरण द्वार : सांसद

Pirtand(Giridih): जिले के पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज में 18 मई की देर शाम शहीद सैनिक सीताराम उपाध्याय की पांचवी शहादत दिवस मनाई गई. उनके तैलीय चित्र पर लोगों ने माल्यापर्ण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. ज्ञात हो कि 18 मई 2018 को जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ में कई घुसपैठियों को मारने के बाद सीताराम उपाध्याय शहीद हो गए थे. शहीद के पिता ब्रजनंदन उपाध्याय, माता किरण देवी व पत्नी रेशमी उपाध्याय को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने शहीद की याद में तोरण द्वार बनाने की बात कही. इस दौरान बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो पूरे पालगंज का भ्रमण करते हुए वापस शहीद के घर पहुंची.इस दरम्यान पूरा क्षेत्र शहीद सीताराम अमर रहे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा. मौके पर शहीद के भाई सोनू उपाध्याय, रंजित राय, पंसस योगेंद्र तिवारी, केशव पाठक, बिरजू साहू, सौरभ कुमार, प्रेम वर्णवाल, रविरंजन सिंह सिंटू, शंभू महतो, राम प्रसाद महतो, पिंकू सिंह, रोहित सिंह, भोला साव,आकाश गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=641515&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेंगाबाद : तेज हवा में उड़ी पीएम आवास की छत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही