Search

पीरटांड़ : सीएपी के तहत गामीणों ने देखी ‘चक दे इंडिया’ और ‘मांझी द माउंटेन मैन’

Pirtand (Giridih) : पीरटांड प्रखंड के खुखरा पंचायत में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन ने सोमवार 3 अप्रैल को नक्सल प्रभावित करमाटांड व भागलपुर गांव के उत्क्रमिक प्राथमिक विद्यालय में ग्रामिणो को देश भक्ति फिल्म दिखाई. देश भक्ति फ़िल्मों के साथ-साथ समाजिक कुरितियों पर चोट करती प्रेरणादायक फ़िल्में भी दिखी गईं. "चक दे इण्डिया” और बाल विवाह पर बनी एक शॉर्ट फिल्म "उन्मुक्त" और मांझी द माउटेंन मैन जैसी फिल्मों को दिखाया गया. कार्यक्रम में करमाटांड, भागलपुर और आस पास के ग्रामीणो ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया. इस दौरान सीआरपीएफ 154वीं बटालियन के कमान अधिकारी विजय सिंह मीना व अन्य सह कर्मियों के साथछ-साथ खुखरा पंचायत की मुखिया सुनैना पाठक, उप मुखिया गोर्वधन रजक, पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक व उत्कमिक प्राथमिक विद्यालय के कर्मी व ग्रामीण उपस्थित रहे. बताया गया कि सीआरपीएफ के 154वीं बटालियन के कमांडेंट अच्युतानंद के निर्देश पर वर्ष 2022-23 के सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ये कार्यक्रम योजित किया गया. यह">https://lagatar.in/giridih-bolero-driver-crushed-by-pickup-van-dies/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बोलेरो ड्राइवर को पिकअप वैन ने रौंदा, मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp