Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी : उपायुक्त ने अड़की के सुदूर क्लस्टर और बूथों का किया निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश

Advertisement
Advertisement
Arvind singh Khunti :  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में शुक्रवार को मतदान होगा. निष्पक्ष मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, शशि रंजन के निर्देश पर व्यापक तैयारी की गयी है. इस क्रम में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त व अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा अड़की प्रखण्ड के विभिन्न क्लस्टरों का निरीक्षण किया गया. आज अड़की प्रखण्ड के सुदूर क्षेत्रों बिरबांकी, कोचांग, तोडांग व अन्य क्लस्टरों व बूथों का निरीक्षण किया गया. सुदूर क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.इस दौरान उपायुक्त द्वारा विशेष रूप से अड़की प्रखण्ड के विभिन्न क्लस्टर का निरीक्षण किया गया. इसमें के.बी उच्च विद्यालय, स्टीफन मेमोरियल मध्य विद्यालय, तुबिल, तोडांग एवं कोचांग के क्लस्टर व विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया.उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में मतदान केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया एवं उचित दिशा-निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-half-a-dozen-court-workers-transferred/">दुमका

: आधा दर्जन न्यायालय कर्मियों का तबादला मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर मूलभूत आवश्यकताएं एवं रूट चार्ट की जांच की गयी.इसके अतिरिक्त मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा के इंतजाम आदि से सम्बंधित उचित कार्ययोजना के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए गए.इसमें मतदाताओं की संख्या कुल संख्या 188060 है, जिनमें पुरूष मतदाता 92817 एवं महिला मतदाता 95242 हैं एवं अन्य 1 हैं. इसे भी पढ़ें-राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-jmm-candidate-will-be-decided-in-the-legislature-party-meeting-congress-leaders-meeting-continues-in-delhi/">राज्यसभा

चुनाव : विधायक दल की बैठक में तय होगा जेएमएम प्रत्याशी, कांग्रेस नेताओं की बैठक दिल्ली में जारी चतुर्थ चरण में खूंटी, मुरहू एवं अड़की के लिए जिला परिषद सदस्य के पद की संख्या- 5, पंचायत समिति सदस्य के पद की संख्या- 38, ग्राम पंचायत मुखिया के पद की संख्या- 44 एवं वार्ड सदस्य के पद की संख्या- 96 है. साथ ही निर्वाचन के लिये प्रत्याशियों की संख्या, जिला परिषद सदस्य के लिए 26, पंचायत समिति सदस्य के लिए 108, ग्राम पंचायत मुखिया के लिए 252 एवं वार्ड सदस्य के लिए संख्या 221 है.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही